danish masood
- 5 Posts
- 33 Comments
द्वन्द के उपरांत,
विश्राम के समय……..
शिथिल शरीर ने
धीरे से करवट ली |
पल भर, सुख संग,
संतोष की गहरी श्वास ने
निद्रा द्वार तक पहुँचाया …………..|
पर वो क्या था……….
जिसे मैंने सुना तो,
पर ध्यान नहीं दिया ………|
कुछ इस तरह ………..
सुख मत खोजो |
यथार्थ में जियो |
सामान्य में चलो |
Read Comments